Ram Mandir Flag: राम मंदिर ध्वज के 10 फैक्ट, जो सभी को जानना चाहिए
Source:
राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के अनुसार, राम मंदिर पर लगने वाली धर्म ध्वजा का आकार 11 फीट चौड़ा और 22 फीट लंबा होगा, जिससे ये दूर ही दिखाई देगी।
Source:
राम मंदिर पर लगने वाले ध्वज का वजन लगभग 2 से ढाई किलो है। इसे बनाने में एक खास तरह के पैराशूट कपड़े का इस्तेमाल किया गया है ताकि ये लंबे समय तक सुरक्षित रहे।
Source:
राम मंदिर का धर्म ध्वज खास तौर पर अहमदाबाद के कारीगरों ने बनाया है। इसे बनाने में नायलॉन पैराशूट फैब्रिक का उपयोग किया गया है जो काफी मजबूत और हल्का होता है।
Source:
धर्म ध्वज पर सिंथेटिक केमिकल की 2 लेयर लगाई गई है, जिससे इसपर सर्दी-गर्मी, बारिश किसी भी मौसम का कम से कम असर होगा। ध्वज 4 किलोमीटर दूर से भी दिखाई देगा।
Source:
धर्म ध्वज को फहराने के लिए स्पेशल रस्सी कानपुर से मंगवाई गई है जो स्टेनलेस स्टील कोर और सिंथेटिक नायलॉन फाइबर से बनी है। ये रस्सी खास तौर पर धर्म ध्वज के लिए बनाई गई है।
Source:
राम मंदिर पर लगने वाले धर्म ध्वज का रंग केसरिया होगा जो सनातम धर्म का प्रतीक है। भगवा रंग को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाता है क्योंकि इसमें सभी देवताओं का वास होता है।
Source:
राम मंदिर के ध्वज पर तीन चिह्न बने होंगे। इनमें सूर्यदेव का चिह्न भी एक है। भगवान श्रीराम का जन्म सूर्यवंश में हुआ था, इसलिए ध्वज पर सूर्यदेव का चिह्न लिया गया है।
Source:
राम मंदिर के ध्वज पर दूसरा जो चिह्न होगा, वो ऊं का होगा। ऊं को सनातन धर्म का सबसे प्रमुख चिह्न भी माना जाता है और ये महादेव का प्रतीक भी है। इसलिए इसे ध्वज पर लिया गया है।
Source:
राम मंदिर के ध्वज पर एक वृक्ष का चिह्न भी होगा, वो है कोविदार का वृक्ष। इतिहासकारों के अनुसार ये वृक्ष कभी अयोध्या के राज ध्वज का हिस्सा हुआ करता था।
Source:
अयोध्या राम मंदिर का शिखर 161 फीट ऊंचा है। इसके ऊपर 42 फीट का एक स्तंभ लगाया गया है। इसी स्तंभ पर धर्म ध्वज की स्थापना की जाएगी। ये स्तंभ सोने से मढ़ा होगा।
Source:
Thanks For Reading!
Dream Interpretation: सपने में जलता दीपक देखना देता है राजयोग के संकेत, मिलती है शुभ सूचना
Find Out More
Find Out More
Opening
/webstories/dharma/Dream-Interpretation--सपने-में-जलता-दीपक-देखना-देता-है-राजयोग-के-संकेत -मिलती-है-शुभ-सूचना/66